महिला थाना में आग लगाने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत, 5 साल पहले किया लव मैरेज… रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महिला थाना परिसर में चार दिन पहले एक महिला ने खुद पर आग लगा लिया था, आग लगाने के बाद वह चीखते-चिल्लाते हुए दौड़कर थाने के अंदर घुस गई थी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला के ऊपर कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया था और तत्काल महिला को डीकेएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, महिला 70 फीसदी झुलस गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने आज रविवार को दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद महिला काउंसलिंग के लिए थाने पहुंची थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की बहन ने बताया था कि पति शिवम गोस्वामी ने उसे रात को घर से बाहर निकाल दिया था। उससे मारपीट की थी। गर्दन पर लात रख दिया था। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे भी है। बहन के मुताबिक शादी के बाद से ही पति महिला को प्रताड़ित कर रहा था। महिला आयोग और पुलिस से भी शिकायत की गई थी। Post Views: 109 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा आज, 5967 पदों के लिए अभ्यर्थी होंगे शामिल… नक्सल प्रभावित क्षेत्र वीरागंगलेर में गढ़ा गया नया सुरक्षा किला, ग्रामीणों में जगी विकास की नई उम्मीद