मासूम के साथ दुष्कर्म : खेलते समय बहला-फुसलाकर घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…

सक्ती। सक्ती जिले के मालखरौदा थाना अंतर्गत छपोरा चौकी क्षेत्र के एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दस साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही तत्काल जांच शुरू कर दी और वारदात को अंजाम देने वाला दरिंदगी आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुजराम सोनवाने के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

दरअसल आज दोपहर में एक दस साल की मासूम बच्ची गांव में खेल रही थी। खेलने के दौरान आरोपी बदमाश दुजराम सोनवाने वहां पर आया और बच्ची को बहला फुसलाया फिर घर छोड़ने के बहाने साथ में ले गया और बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी परिजनों को हुई। तब परिजनों ने तत्काल छपोरा चौकी में जाकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की और आरोपी को तत्काल में हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब आरोपी ने जुर्म कबूल किया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS के विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!