CG ब्रेकिंग : रायपुर कांग्रेस भवन पहुंची ईडी की टीम, महामंत्री मलकीत गैदु को सौंपा चालान… रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी पहुंचे है, मामला शराब घोटाले से जुड़ा हुआ है। ED की टीम PCC प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के दफ्तर पहुंची है। बताया जा रहा है कि ईडी टीम सुकमा कांग्रेस भवन मामले से जुड़ी चालान कॉपी सौंपने कांग्रेस दफ्तर पहुंची थी। ईडी अधिकारियों ने यह दस्तावेज कांग्रेस महामंत्री गैदु को सौंपा और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वहां से रवाना हो गए। फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। Post Views: 129 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News: प्रदेश में धान खरीदी की तैयारी शुरू, अक्टूबर में जुटेगा सारा सामान CG News : शिक्षा विभाग ने प्राचार्यों के कार्यकाल को लेकर जारी किया नया आदेश…