आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या भारत में देगा दिखाई? जानें देश में सूतक का समय…

नई दिल्ली। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर को रात 09 बजकर 58 मिनट पर होगी, जो भारत के कई शहरों में दिखाई देगी। जिसमें नई दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ कुछ लोकप्रिय शहर हैं। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले लागू हो जाता है।

आपको बता दें कि देशभर में आज लगने वाला चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास माना जा रहा है। ग्रहण लगते ही सूतक काल की शुरुआत हो जाती है और इसी वजह से मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान पूजा-पाठ करना और देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्पर्श करना वर्जित होता है।

खास बात यह है कि इस बार का चंद्र ग्रहण सिर्फ खगोल विज्ञान के लिहाज से ही नहीं, बल्कि धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से भी बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।

दुनिया की 85 फीसद आबादी देख सकेंगे

यह चंद्र ग्रहण पूरी दुनिया की लगभग 85 प्रतिशत आबादी को दिखाई देगा. भारत के विभिन्न शहरों के अलावा, चंद्र ग्रहण एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूदीलैंड में दिखाई देगा. लेकिन उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के लोग इसे नहीं देख पाएंगे, क्योंकि वहां चाँद के निकलने से पहले ही ग्रहण समाप्त हो जाएगा.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!