CG Water Update : छत्तीसगढ़ के 10 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट रायपुर : छत्तीसगढ़ में कुछ जिलों पर मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है, तो कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। सुकमा और बस्तर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। बस्तर और सुकमा जिले से बाढ़ की तस्वीरें भी सामने आई है, जिन्हे देखकर हर कोई हैरान है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने 30 अगस्त शनिवार को पूरे प्रदेश में भारी होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो राजधानी में पिछले कुछ दिनों से सूर्य देवता लूका छुपी कर रहे हैं। आज भी राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे। दुर्ग और सुकमा जिलों में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज आंधी-तूफ़ान के साथ होगी बारिश राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी करने के साथ ही मौसम विभाग ने कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में तेज-आंधी तूफ़ान भी चलेगा। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों को खराब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकले और अगर आप सफर कर रहे हैं तो मौसम ख़राब होने पर खुली जगह या फिर पेड़ के नीचे ना रुके। Post Views: 102 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग : रिटायर्ड IAS रीता शांडिल्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, CGPSC की अध्यक्ष हुईं नियुक्त… CG ब्रेकिंग : तुमगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष बलरामकांत साहू गिरफ्तार!