CG ब्रेकिंग : रिटायर्ड IAS रीता शांडिल्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, CGPSC की अध्यक्ष हुईं नियुक्त… रायपुर। छत्तीसगढ़ की पूर्व IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) का स्थायी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। रीता शांडिल्य 2002 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। इससे पहले वे आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही थीं। अब उन्हें स्थायी अध्यक्ष का पद सौंपा गया है। बता दें कि टामन सोनवानी के कार्यकाल के दौरान CGPSC में बड़ा घोटाला उजागर हुआ था, जो विधानसभा चुनाव का भी अहम मुद्दा बना। सरकार बदलने के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, जिसके बाद सोनवानी सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। नई नियुक्ति के साथ सरकार ने संकेत दिया है कि लोक सेवा आयोग की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बहाल करना उसकी प्राथमिकता है। Post Views: 158 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग : अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं, जिले के पंप संचालकों ने उठाया कदम CG CRIME : तीज पर जिस पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना की, उसी ने रॉड से कर दी हत्या, वजह जान चौक जाएंगे आप…