पूर्व BEO एम.आर. यादव की होनहार बेटी डॉ. स्मृति यादव का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में चयन

सरगुजा। सरगुजा की होनहार बेटी डॉ. स्मृति यादव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आदेश 26 अगस्त 2025 को उनका चयन एन.एच.एम.एस. (बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी) के रूप में हुआ है। डॉ. स्मृति यादव, पिता एम.आर. यादव (पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी, बनियारी) एवं माता सुनिता यादव की सुपुत्री हैं। डॉ. स्मृति यादव का चयन एन.एच.एम.एस. (बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी) के रूप में हुआ है। इस उपलब्धि के साथ ही पूरे यादव समाज और सरगुजा संभाग में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है।

डॉ. स्मृति यादव प्रारंभ से ही मेधावी रही हैं। कक्षा 12वीं CBSE इंग्लिश मीडियम की परीक्षा में इन्होंने चैम्पियन, मध्यप्रदेश और उड़ीसा जोन में बायोलॉजी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉपर रही थीं। इसी उत्कृष्ट उपलब्धि पर इन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा नवोदय विद्यालय समिति सम्मानित किया गया था। एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई डॉ. स्मृति ने छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर से पूरी की। इंटरनशिप पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद शासकीय मेडिकल कॉलेज, राजनांदगांव में कार्य किया। इसके पश्चात् छत्तीसगढ़ आयुष्मान कार्ड योजना में भी उत्कृष्ट योगदान दिया। वर्तमान में वे केंद्रीय सरकार के अधीन रिजनल हॉस्पिटल, चर्च (जिला कोरिया, छ.ग.) में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर पदस्थ हैं। वहीं छोटे भाई डॉ. रवि यादव रायपुर स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. अंतिम वर्ष के छात्र हैं।

पूर्व बीईओ एम.आर. यादव के तीनों संतानों ने डॉेक्टरी जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर न केवल अपने माता-पिता का बल्कि पूरे सरगुजा संभाग व यादव समाज का नाम रोशन किया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!