नेपाल की परंपरा से प्रेरित होकर अंबिकापुर के डॉग शेल्टर में वफादार कुत्तों के प्रति आभार जताया गया; घायल कुत्तों के रेस्क्यू और सेवा में जुटे शेल्टर ने निभाई अनोखी पहल


अंबिकापुर शहर के बेजुबान डॉग शेल्टर में आज कुकुर तिहार मनाया गया, जहाँ शेल्टर के सदस्यों ने वहां मौजूद कुत्तों की पूजा-अर्चना की। कुकुर तिहार मुख्यतः नेपाल में मनाया जाता है, जिसे नेपाल के लोग दीपावली से एक दिन पहले बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।


नेपाल में आज के दिन कुकुर तिहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी परंपरा को निभाते हुए छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में संभाग के एकमात्र बेजुबान डॉग शेल्टर में भी इस त्योहार को मनाया गया। अंबिकापुर का यह डॉग शेल्टर क्षेत्रभर से घायल और चोटिल कुत्तों को रेस्क्यू कर लाता है और उनका निशुल्क उपचार करता है। अब तक शेल्टर के सदस्यों ने सात हजार से अधिक कुत्तों का रेस्क्यू किया है, जिसमें शहर के लोगों का भी सहयोग शामिल है।

शेल्टर के सदस्यों ने बताया कि कुत्तों को उनकी वफादारी के लिए पूजा जाता है। मान्यता है कि कुत्ते मृत्यु के देवता यमराज के दूत होते हैं और इस दिन उनकी पूजा करने से यमराज प्रसन्न होते हैं। इस दौरान कुत्तों को तिलक लगाकर फूल-माला पहनाई जाती है और उन्हें विशेष भोजन कराया जाता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!