CG NEWS: मरही माता दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं पर टूटा बाढ़ का कहर! 4 बच्चे बहे, 3 की मौत, एक लापता… बिलासपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां खोंगसरा इलाके में रविवार दोपहर श्रद्धालुओं पर बाढ़ ने कहर बरपाया है। बलौदाबाजार-भाटापारा से मरही माता मंदिर दर्शन के लिए आए एक ही परिवार के चार बच्चे अचानक आई बाढ़ में बह गए। इनमें गौरी ध्रुव (13), मुस्कान ध्रुव (13) और नितांश ध्रुव (5) के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चौथे बच्चे की तलाश अब भी जारी हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। वही प्रशासन, SDRF और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर डटी हुई हैं और रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों से दूरी बनाए रखें। Post Views: 96 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Crime : बोरी में बंद लाश और हाथों पर बने टैटू …. मिली महिला की लास जांच मे जुटी पुलिस CG : वाहन चेकिंग में महिलाओं को परेशान करने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने की शिकायत SSP ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच