CG News: ऑनलाइन मार्केटिंग का शौक पड़ा सरकारी शिक्षक को महंगा! शिक्षक निलंबित महासमुंद। ऑनलाइन मार्केटिंग का प्रचार-प्रसार करना शिक्षक को भारी पड़ गया. शिक्षा विभाग ने शिक्षक रूपानंद पटेल को निलंबित कर दिया है. शिक्षक शासकीय सेवा में रहते हुए प्राइवेट कंपनी का प्रचार कर रहे थे. इस मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर शिक्षा विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है. निलंबित शिक्षक रूपानंद पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ में पदस्थ था. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय BEO कार्यालय सरायपाली नियत किया गया है. शिक्षक ASR ऑनलाइन मार्केटिंग कम्पनी का प्रसार प्रचार कर रहे थे. उसका एक वायरल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हार पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. Post Views: 122 Please Share With Your Friends Also Post navigation राजधानी में फिर चाकूबाजी : युवक को घर से घसीटकर 1 दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसा दिया चाकू छोटी बांह वाले ब्लाउज-कुर्ती पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री, CGPSC ने जारी की अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश…