. 💥।। श्री राधे।।💥🔱 राधारमणम हरे हरे🔱««« दैनिक पञ्चांग व राशिफल »»»16 अगस्त 2025, शनिवारविक्रम संवत्……………………2082शक संवत्………………………1947मास…………………………….भाद्रपदपक्ष……………………………….कृष्णतिथी…………………………….अष्टमीरात्रि 09.35 पर्यंत पश्चात नवमीरवि………………………..दक्षिणायनसूर्योदय …………प्रातः 06.04.02 परसूर्यास्त………..संध्या 06.58.48 परसूर्य राशि…………………………कर्कचन्द्र राशि…………………………मेषगुरु राशी……………………….मिथुननक्षत्र…………………………कृत्तिकादुसरे दिन प्रातः 04.37 पर्यंत पश्चात रोहिणीयोग……………………………….वृद्धिसंध्या 07.17 पर्यंत पश्चात व्याघातकरण……………………………बालवप्रातः 10.42 पर्यंत पश्चात कौलवऋतु…………………….(नभस्य) वर्षादिन…………………………….शनिवार 🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-16 अगस्त सन 2025 ईस्वी । ☸ शुभ अंक……………………..7🔯 शुभ रंग…………………….नीला ⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-दोप 12.05 से 12.56 तक । 👁🗨 राहुकाल :-प्रात: 09.19 से 10.54 तक । 💮 आज का मंत्र :-।। ॐ क्लीं कृष्णाय नम: ।। 📢 संस्कृत सुभाषितानि –श्रीमद्भगवतगीता (त्रयोदशोऽध्यायः – क्षेत्रक्षेत्रज्ञविभागयोगो🙂 –उपद्रष्टानुमन्ता च भर्ता भोक्ता महेश्वरः ।परमात्मेति चाप्युक्तो देहेऽस्मिन्पुरुषः परः ॥१३- २२॥अर्थात :इस देह में स्थित यह आत्मा वास्तव में परमात्मा ही है। वह साक्षी होने से उपद्रष्टा और यथार्थ सम्मति देने वाला होने से अनुमन्ता, सबका धारण-पोषण करने वाला होने से भर्ता, जीवरूप से भोक्ता, ब्रह्मा आदि का भी स्वामी होने से महेश्वर और शुद्ध सच्चिदानन्दघन होने से परमात्मा- ऐसा कहा गया है॥22॥ मेष राशिआज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। लंबित बिलों और क़र्ज़ों को चुका सकेंगे। आज के दिन कार्य स्थल पर अनुकूलता महसूस करेंगे। किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई पुरस्कार मिल सकता है । लाइफ पार्टनर के साथ एक अच्छा दिन बिताएंगे। व्यर्थ में समय व्यतीत न करें। वृष राशिआज के दिन काम के दबाव के कारण स्वयं को कम ऊर्जावान महसूस करेंगे।लॉन्ग टाइम इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। मिथुन राशिअत्यधिक संवेदनशील होना आपके लिए उचित नहीं है। ऐसे हालात बन सकते हैं जिनसे आपको दुःख महसूस हो। धन संबंधी मामलों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। अपने फैसले स्वयं लें । विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य रखना आपके लिए जरूरी है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। कर्क राशिआज के दिन को जरूरत का सामान खरीदना पड़ सकता है जिसके कारण से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक आयोजन में आपकी हिस्सेदारी को लेकर कि आप तनाव रहेंगे। आए हुए मौके को हाथ से जाने न दें। समय अमूल्य है। स्वास्थ्य को लेकर के चिंतित रहेंगे। सिंहराशिअपनी ऊर्जा स्तर को ऊपर रखने के लिए आपको आराम की जरूरत है। थका हुआ शरीर नेगेटिविटी को जन्म देता है। जीवन साथी के साथ एक अच्छा दिन बिताएंगे। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। स्वयं को समझें। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। कन्या राशिदिन बेहतरीन रहेगा। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा का प्लान बनेगा लेकिन अंतिम समय में यात्रा टल सकती है। आकस्मिक धन लाभ की स्थिति बन रही है। पारिवारिक जीवन आनंद में बीतेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। तुला राशिआज का दिन लाभदायक साबित होगा। बहुत सारी चीज आपके अनुकूल होने वाली है। कार्य व्यापार में लाभ होगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लग्जरी आइटम परचेस कर सकते हैं। परिवार के साथ दिन बिताना आपके लिए उचित होगा। बिजनेस में फोकस बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। वृश्चिक राशिवृश्चिक राशि के जातक आज काफी ऊर्जावान रहने वाले हैं। आपका जिंदा -दिल व्यवहार लोगों का मन जीत लेगा। अगर आपका लक्ष्य ऊंचा है तो परिणाम की चिंता न करें। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। योग मेडिटेशन अवश्य करें। धनु राशिआज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर के आएगा। शादीशुदा जातकों की जीवन में बहार आएगी। आपका उत्साह चरम पर होगा। कार्य स्थल पर कठिन परिस्थितियों से निकलने का समय आ चुका है। कार्य व्यापार में बढ़ोतरी होगी। मकर राशिआज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। बहुमूल्य वस्तुओं को संभाल कर रखें। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। भविष्य की योजनाएं तैयार करने में जल्दबाजी न करें। आज के दिन वन भोज में जा सकते हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। कुंभराशिअप्रत्याशित लाभ आपका प्रतीक्षा कर रहा है। आपका पॉजिटिव बिहेवियर पारिवारिक सदस्यों के लिए प्रेरणादायक होगा। प्रत्येक दिन आप नई चीज सीखने के लिए लालायक रहते हैं। आज वह दिन हो सकता है जब आप कुछ नया सीखें। परिवार को समय दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आज के दिन जंक फूड से बचें। मीनराशिफिटनेस बनाए रखने के लिए वर्क आउट करें। कोई भी इन्वेस्टमेंट आज के दिन सोच समझ कर करें। कार्य व्यापार में सुधार करने की आवश्यकता है। जिन लोगों की नजर लगातार आप पर बनी रहती है आपका नया अंदाज उनको आश्चर्यचकित कर देगा। दिन अनुकूल रहेगा। 💐🕉️आप सभी को भागवताचार्य पं० गिरीश पाण्डेय की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं🕉️💐 🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩 पं. गिरीश पाण्डेयएस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यासएस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबरसचिव पुरोहित मंचज़िला- महासमुन्द छ.ग.संपर्क सूत्र – 7000217167संकट मोचन मंदिरमण्डी परिसर,पिथौरा कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें(शुल्क -201/-) Post Views: 126 Please Share With Your Friends Also Post navigation Aaj Ka Rashifal : 15/08/2025 दिन शुक्रवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ Aaj Ka Rashifal : 17/08/2025 दिन रविवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ