CG : बच्चा चोरी की सनसनी! 10 माह के मासूम को बोरी में भरकर ले जा रहा था आरोपी, परिजनों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई रायगढ़ : शहर के जुटमिल थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली बच्चा चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। एक युवक रात के अंधेरे में घर में घुसकर 10 माह के मासूम बच्चे को बेडशीट में लपेटकर बोरी में भर रहा था, तभी परिजनों की नींद खुल गई। परिजनों ने न केवल आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा बल्कि उसकी जमकर पिटाई कर उसे घर में बंधक बनाकर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। क्या है पूरा मामला?यह घटना जुटमिल थाना क्षेत्र के तुरकुमुड़ा मोहल्ले की है, जहां राज सारथी का परिवार रात को अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक घर में घुस आया और परिजनों के बीच सो रहे 10 माह के बच्चे को उठाकर बेडशीट में लपेट कर बोरी में डालने की कोशिश करने लगा। लेकिन उसी समय बच्चे की दादी की आंख खुल गई। उन्होंने एक अजनबी को बच्चे के साथ छेड़छाड़ करते देखा और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य जाग गए और उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेश मुंडा के रूप में हुई है, जो कि ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटीसूचना मिलते ही जुटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि “आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” स्थानीय लोगों में आक्रोशघटना के बाद इलाके में दहशत के साथ-साथ आक्रोश भी है। लोगों ने बच्चा चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की अपील की है। Post Views: 159 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : BJYM प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी ने क्यों थमाया नोटिस? रवि भगत ने खुद किया कारणों का खुलासा, इस वीडियों के बाद गर्म हुई थी सियासत CG – सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार : 50 हजार रुपये घूस लेते उप निरीक्षक गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप