छुरा। मामला गरियाबंद के छुरा क्षेत्र के ग्राम सराईपाली का है, जहां सात वर्षीय बालिका जया गोंड़ पिता घनश्याम गोंड़ अपने माता-पिता के साथ खेत गई थी। जहां उनके माता पिता खेत में काम कर रहे थे। वहीं बालिका जया खेत के मेड़ में खेल रही थी। जहां जंगल की ओर से निकल कर अचानक तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया। जिसे देखते ही उनके माता पिता ने हिम्मत कर तेंदुए को भगाते हुए बच्ची को छुड़ाया। वन विभाग के अधिकारियों ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र वहीं छुरा वन विभाग को इसकी खबर लगते ही वन विभाग के अधिकारी तुरंत कोठी गांव घटना स्थल पहुंचे और तेंदुए की निगरानी करते हुए सभी ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने हेतु आगाह किया और बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा ले जाया गया। वन विभाग के द्वारा पिड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि भी प्रदान किया गया। जहां अभी बच्ची की हालत में सुधार है। इस क्षेत्र में ऐसे एक दो घटनाएं पहले भी घट चुकी है वहीं वन विभाग लगातार तेंदुए के लोकेशन और निगरानी में लगा हुआ है। Post Views: 195 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़: आज प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट… ब्रेकिंग : पाकिस्तान से हो रही ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़! 9 गिरफ्तार, 412.87 ग्राम हेरोइन जब्त…