CG NEWS : खेत में अचानक धंसी जमीन, बना 20 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा विशाल गड्ढा, इलाके में दहशत दुर्ग : धमधा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पैड्री में एक अजीबोगरीब और चिंताजनक घटना ने ग्रामीणों को चौंका कर रख दिया है। स्थानीय किसान जगदीश साहू के खेत में अचानक जमीन धंस गई, जिससे खेत के बीचों बीच लगभग 20 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया है। यह घटना उस समय घटी जब किसान जगदीश रोज की तरह अपने खेत का घूमने गया था। वहीं विशंभर ठाकुर ने बताया कि जैसे ही वह खेत के एक हिस्से की ओर बढ़ा, उसे जमीन में हलचल सी महसूस हुई। देखते ही देखते मिट्टी धंसने लगी और कुछ ही मिनटों में विशाल गड्ढा बन गया। यह दृश्य देख वह घबरा गया और तुरंत गांव भागकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो वह भी इस अप्रत्याशित दृश्य को देखकर चकित और भयभीत हो गए। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह प्राकृतिक कारणों, जैसे जमीन के नीचे पानी की सतह में बदलाव या कोई पुरानी सुरंग, की वजह से हो सकता है। वहीं कुछ ग्रामीण इसे अलौकिक घटना मानकर आशंकित हैं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और कौतूहल का वातावरण बना दिया है। यह घटना न सिर्फ ग्राम पैड्री बल्कि पूरे धमधा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुकी है। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं यह घटना किसी बड़े प्राकृतिक असंतुलन का संकेत तो नहीं है। आने वाले समय में विशेषज्ञों की रिपोर्ट ही इस रहस्य से पर्दा उठा सकती है। Post Views: 158 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की छापेमारी में मिले आपत्तिजनक सामान, तीन लड़कियां समेत 5 अरेस्ट CG News : बैंक ऑफ बड़ौदा के लाॅकर से 50 लाख के गहने हुए गायब क्या अब अब बैंक लाॅकर भी नही रहे सुरक्षित