पुलिस और कर्मचारियों से मारपीट, सरपंच समेत तीन गिरफ्तार… धरसींवा। ग्राम सुंगेरा में महेन्द्रा स्पंज के द्वारा लखना एनिकट जो खारून नदी पर है पाईप लाईन बिछाने का कार्य चलने से ड्युटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं कार्य कर रहे कर्मचारियों को पाईप लाईन नही बिछाने देंगे कहकर सुंगेरा के सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा मारपीट किये जाने से सरपंच एवं अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 346/2024 धारा 342, 294, 323, 506, 186, 332, 353, 147, 148 भादवि. कायम किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे सुंगेरा गांव के सरपंच एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से ताल्लुक रखने वाले तारणदास साहू पिता स्व. टीकाराम साहू एवं ताकेश्वर उर्फ तारकेश्वर साहू पिता परस राम साहू और बिसंभर यादव पिता स्व. लतेल यादव (तीनों) को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। Post Views: 153 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में भीषण बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी चेतावनी आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में खूब मचा बवाल, सख्त नियमों के कारण परीक्षा से वंचित हुए सैकड़ों अभ्यर्थी