Aaj Ka Rashifal : 27/07/2025 दिन रविवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ श्री राधे जय जय श्री राधारमण आज के पञ्चांग का विवरण– दिनांक:- 27 जुलाई 2025, रविवार कलियुगाब्द…………………….5127विक्रम संवत्……………………2082शक संवत्………………………1947मास……………………………..श्रावणपक्ष……………………………….शुक्लतिथी…………………………….तृतीयारात्रि 10.46 पर्यंत पश्चात चतुर्थीरवि………………………..दक्षिणायनसूर्योदय …………प्रातः 05.56.03 परसूर्यास्त………..संध्या 07.10.54 परसूर्य राशि…………………………कर्कचन्द्र राशि…………………………सिंहगुरु राशी……………………….मिथुननक्षत्र………………………………मघादोप 04.23 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनीयोग………………………………वरिघरात्रि 03.08 पर्यंत पश्चात परिघकरण…………………………..तैतिलप्रातः 10.40 पर्यंत पश्चात गरजऋतु………………………..(नभ:) वर्षादिन……………………………रविवार आंग्ल मतानुसार :-27 जुलाई सन 2025 ईस्वी । शुभ विचार ऋणकर्ता पिता शत्रुमाता च व्यभिचारिणी ।भार्या रूपवती शत्रुः पुत्रः शत्रुरपण्डितः ।।।। चा o नी o।। अपने ही घर में व्यक्ति के ये शत्रु हो सकते है…उसका बाप यदि वह हरदम कर्ज में डूबा रहता है.उसकी माँ यदि वह दुसरे पुरुष से संग करती है.सुन्दर पत्नीवह लड़का जिसने शिक्षा प्राप्त नहीं की. सुभाषितानि गीता -: पुरुषोत्तमयोग :- अo-15 श्रोत्रं चक्षुः स्पर्शनं च रसनं घ्राणमेव च ।,अधिष्ठाय मनश्चायं विषयानुपसेवते ॥, यह जीवात्मा श्रोत्र, चक्षु और त्वचा को तथा रसना, घ्राण और मन को आश्रय करके -अर्थात इन सबके सहारे से ही विषयों का सेवन करता है॥,9॥, दैनिक राशिफल देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।। मेष राशि – मेष राशि के लिए सितारे संकेत कर रहे हैं कि आज का दिन प्रेम से भरा है। आज आपको सरकार का सपोर्ट मिलेगा। व्यापार व्यवसाय अनुकूल रहेगा। आज के दिन आपको लापरवाही से बचना चाहिए। शारीरिक कष्ट हो सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। हनुमान जी के मंदिर जाकर आशीर्वाद अवश्य लें। वृष राशि – आपके सितारे आपको सावधान कर रहे हैं कि आज के दिन आपको चोट लग सकती है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज के दिन आपको अति उत्साह से बचना चाहिए। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार करें। आज के दिन सार्वजनिक स्थान पर लोगों को अट्रैक्ट नहीं कर पाएंगे। आज के दिन धैर्य बनाए रखें। शुक्र के मंत्र का जप आपका दिन को बेहतर बनाएगा। मिथुन राशि – आपके सितारे कह रहे हैं कि आज आपको लाभ का अवसर प्राप्त होगा। राजकीय बाधाएं दूर होगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज का दिन व्यस्तता भरा होने के कारण थकान महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। गौ माता की सेवा से आज का दिन बेहतर होगा। कर्क राशि – कर्क राशि के सितारे संकेत कर रहे हैं की आज आप नई योजनाएं बना सकते हैं। ग्रह गोचर की स्थिति से आपको सामाजिक कार्य की प्रेरणा मिलेगी। आज के दिन आय बढ़ेगा। नए कांट्रैक्ट्स मिलेंगे गृहस्थ जीवन में तनाव व चिंता रहेगी। वृद्ध जनों की सेवा आपके दिन को बेहतर बनाएगी। सिंह राशि – सिंह राशि वाले जातक आज यात्रा पर जाएंगे और यात्रा उनके लिए लाभदायक रहेगी। अटका हुआ रुपया प्राप्त हो सकता है। प्रयासों में कमी ना रखें। भागीदारों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने अंडर काम करने वाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई भी कार्य सोच समझकर के करें। सूर्य नारायण को अर्घ देने से दिन अच्छा बीतेगा। कन्या राशि – आज के दिन कन्या राशि वालों का अपने ही परिवार वालों से अनबन हो सकती है। असमंजस की स्थिति बनेगी। आत्म सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। आपके लिए ऐसे व्यक्ति पर विश्वास करना उचित नहीं होगा जिससे आप परिचित न हो। बहुमूल्य वस्तुएं खो सकती हैं। समय ठीक नहीं है। सफाई कर्मचारी को धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा। तुला राशि – तुला राशि वाले जातकों को आज के दिन रोजगार प्राप्त होगा। व्यापार के दृष्टिकोण से की जाने वाली यात्रा में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को बॉस की प्रशंसा प्राप्त होगी। ंघर परिवार में प्रसन्नता का माहौल बनेगा।रुका हुआ कार्य पूरा करने का अवसर मिलेगा। किसी भी ऐसे कार्य में हाथ ना डालें जिसमें जोखिम हो। शिवलिंग पर गंगाजल मिश्रित जल चढ़ाएं तो दिन बेहतर बन सकता है। वृश्चिक राशि – सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। भागीदारों का सहयोग मिलेगा।तन मन प्रसन्न रहेगा। कोई भी कार्य जल्दबाजी से ना करें। शिवलिंग में गेहूं और मसुर चढ़ाकर दिन को बेहतर बना सकते हैं। धनु राशि – धनु राशि के सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन आपको परिवार जनों एवं ईस्ट मित्रों का सहयोग करने का मौका मिलेगा। आज के दिन सामाजिक राजनीतिक प्रतिष्ठा प्राप्त होने का दिन है। आज के दिन शेयर मार्केट से मन मुताबिक फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखें। ऐसे व्यक्ति पर भरोसा ना करें जिससे आप परिचित न हो। शनि महाराज के मंत्रों का जाप आपका दिन को बेहतर बनाएगा। मकर राशि – सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मन बेचैन रहेगा। पारिवारिक जनों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। आय होगी।जल्दबाजी न करें। बहते पानी में जौ बहाने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कुंभ राशि– कुंभ राशि के सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन शिक्षा व शोध के कार्यों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आज के दिन लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को उत्साह व प्रसन्नता से कार्य करने की सलाह दी जाती है। सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यापार व्यवसाय अनुकूल रहेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा समय है। भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। धैर्य रखें। किसी जरूरतमंद को धन का दान आपके दिन को बेहतर बना सकता है। मीन राशि – मीन राशि के लिए सितारे अनुकूल होकर के स्थाई संपत्ति के सौदे में बड़ा लाभ दे सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता योग हैं। यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आज के दिन आप थकान महसूस कर सकते हैं। आज के दिन शिवलिंग पर अनार का जूस चढ़ा कर दिन को बेहतर बना सकते हैं। आपका दिन मंगलमय हो पं. गिरीश पाण्डेयएस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्याससचिव पुरोहित मंचज़िला- महासमुन्द छ.ग.संपर्क सूत्र – 7000217167संकट मोचन मंदिरमण्डी परिसर,पिथौरा कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें Post Views: 146 Please Share With Your Friends Also Post navigation Aaj Ka Rashifal : 26/07/2025 दिन शनिवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ Aaj Ka Rashifal : 28/07/2025 दिन सोमवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ