CG BREAKING : राजधानी में पेटी के बाद अब बोरी के अंदर मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी रायपुर/अभनपुर : राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां ग्राम बेंद्री में पत्थर खदान के गड्ढे में एक युवक की लाश बोरी के अंदर मिली है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पत्थर खदान के गड्ढे में भरे पानी में तैरते हुए बोरी में लाश देखा, तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस हत्या कर बोरी में लाश भरकर फेंकने की आशंका जताई जा रही है। Post Views: 235 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Digital Arrest : सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड क्लर्क से वसूले 14 लाख रुपए, पुरानी बस्ती थाना का मामला रमेश बैस होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति? पीएम मोदी तक पहुंचा लेटर, कद्दावर नेताओं के नाम की चर्चा के बीच आया नया नाम