रिपोर्टर क्रांति कुमार रावत, शहर में विगत एक माह में चार चोरी की घटनाओं को चोरों ने दिया अंजाम दो नाबालिग चोर ताला तोड़ते सीसी टीवी कैमरे में हुए कैद उदयपुर। उदयपुर शहर में लगातार हो रही चोरी के वारदातों से स्थानीय व्यापारी और आम नागरिक परेशान है। चोरों ने लोगों के नाक में दम कर रखा है। रविवार की रात को कुछ चोरों ने नगर के गीता वॉच में खपरैल छानी को हटाकर दुकान में प्रवेश किया और दुकान से घड़ी, ईयर बड, हेडफोन सहित अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक समानों को चोरी कर ले गए। वहीं मिथलेश किराना दुकान के शटर में लगे ताला को तो खोल लिया परंतु सेंटर लॉक की वजह से शटर नहीं उठा पाए। रात दो बजे करीब चोरी को अंजाम देने के दौरान पुलिस का एक जवान बाइक से गश्त कर रहा था। चोरों पर नजर पड़ी बाइक खड़ी कर वह चोरों के पीछे भी भागा परंतु चोर अलग अलग रास्तों से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। विदित हो कि विगत एक माह से प्रत्येक शनिवार रविवार की रात को चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। सीसी टीवी कैमरे में कैद दो चोर नाबालिग दिखाई दे रहे है। चेहरा पहचान में नहीं आ पाया है। लगातार हो रही चोरी की वारदात पुलिस के लिए अब नाक का सवाल बन चुकी है। लगातार चोरी की वजह से पुलिस की किरकिरी हो रही है। Post Views: 256 Please Share With Your Friends Also Post navigation ग्राम साल्ही में अदानी कंपनी की कार्रवाई से आक्रोशित किसान फसल बर्बादी के विरोध में किया पुतला दहन CG : बेकाबू बाइक नदी में गिरी, दो युवक नदी के तेज बहाव में बहे, एक की मौत दूसरे की रेस्क्यू आपरेशन चलाकर तलाश जारी