संवाददाता – क्रांति कुमार रावत📍 लोकेशन – ग्राम फतेहपुर, उदयपुर, सरगुजा उदयपुर/सरगुजा : उदयपुर विकासखंड के ग्राम साल्ही में ग्रामीणों ने आरोप लगाया की किसानों की खड़ी धान की फसल को अदानी कंपनी द्वारा जेसीबी और पोकलेन मशीन से रातों रात तहस-नहस कर दिया गया है। घटना से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। एक सप्ताह पूर्व मध्यरात्रि को किसान आनंद राम कुसरो, बुधराम सहित अन्य किसानों की फसल बर्बाद कर खेत की मेड़ों का समतलीकरण कर दिया गया। फसल बर्बादी से आहत पीड़ित किसान 14 जुलाई को उदयपुर थाना पहुंचे और अदानी कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने लिखित आवेदन सौंपा। हालांकि, थाना प्रभारी ने फैना काटकर किसानों को न्यायालय की शरण में जाने की सलाह दी। तहसील कार्यालय में भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिलने के कारण किसान न्याय की उम्मीद लेकर वापस गांव लौटने को मजबूर हुए। इस घटना को लेकर ग्राम फतेहपुर में 17 जुलाई गुरुवार को पीड़ित किसानों और ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर गांव में रैली निकाली और अदानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध स्वरूप पुतला दहन करते हुए उन्होंने सरकार और अदानी कंपनी की नीतियों पर सवाल उठाए। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे। उनका कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने मांग की है कि उनकी फसल की भरपाई की जाए और दोषी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। Post Views: 151 Please Share With Your Friends Also Post navigation वियन्नी इंग्लिश मीडियम स्कूल झिरमिटी में शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से संपन्न शहर में विगत एक माह में चार चोरी की घटनाओं को चोरों ने दिया अंजाम