शशांक मंदिलवार ने सीए परीक्षा में पाई सफलता, अंबिकापुर का नाम किया रोशन अंबिकापुर। शहर के होनहार युवा शशांक मंदिलवार ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा मई 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अंबिकापुर सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। शशांक की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शुभचिंतक और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। वह श्रीराम मंदिर रोड निवासी बिपिन बिहारी मंदिलवार के पौत्र एवं डॉ. सुनील मंदिलवार के सुपुत्र हैं। शशांक अपने चाचाओं – संजीव, सचिन और सौरभ मंदिलवार – के भतीजे हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में से एक माना जाता है, जिसमें शशांक ने अपनी मेहनत, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर सफलता अर्जित की। उनकी इस सफलता पर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शशांक बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है और उसने परिवार की उम्मीदों को सच कर दिखाया है। स्थानीय लोग और शुभचिंतक शशांक को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे है। Post Views: 228 Please Share With Your Friends Also Post navigation बहन को डांटने से रोका, तो बेटे ने 70 साल के बुजुर्ग की कर दी पिटाई, इलाज के दौराम मौत… CG Breaking : आज से नहीं बिकेगी शराब …. दो दिनों तक बंद रहेगी मदिरा दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश