छत्तीसगढ़ युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका! फार्मासिस्ट ग्रेड-2 सहित 44 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन की तिथि… रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 25 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में व्यापमं ने विस्तृत अधिसूचना जारी की है। परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। योग्यता और आयु सीमा: फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के लिए उम्मीदवार के पास फार्मेसी में डिप्लोमा और छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। अन्य पदों पर भी भर्ती: व्यापमं ने इसके अतिरिक्त कई अन्य तकनीकी और सहायक पदों पर भी वैकेंसी निकाली है। इसमें डार्करूम असिस्टेंट, आग्जीलरी, इंकमैन/इंकर, जूनियर बाईंडर, हमाल, सफाई कर्मचारी, चौकीदार, भृत्य और हेल्पर जैसे पद शामिल हैं। इन पदों की कुल संख्या 19 है। आवेदन प्रक्रिया 27 जून से प्रारंभ हो चुकी है और 25 जुलाई तक जारी रहेगी। योग्यता: जूनियर बाईंडर के लिए: न्यूनतम 8वीं पास और बाईंडिंग में 3 वर्षों का अनुभव अनिवार्य। अन्य पदों के लिए न्यूनतम 5वीं पास योग्यता रखी गई है। आवेदन प्रक्रिया: इन दोनों भर्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन फार्म व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें। आवेदन की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2025 परीक्षा तिथि (फार्मासिस्ट ग्रेड-2): 31 अगस्त 2025 Post Views: 180 Please Share With Your Friends Also Post navigation Patwari Bharti : बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार मौका, पटवारी पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन Teacher Bharti : आखिरकार आ ही गई शिक्षकों की वैकेंसी, 35 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन