पुलिस तबादलों की बड़ी कार्रवाई : 15 एसआई और 62 एएसआई का एक साथ स्थानांतरण, एसएसपी ने जारी किए आदेश देखे पूरी लिस्ट

रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों का थोक में तबादला कर दिया गया है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने 15 सब-इंस्पेक्टर (SI) और 62 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें से अधिकांश पुलिसकर्मी एक ही स्थान पर वर्षों से जमे हुए थे।

प्रशासनिक दृष्टिकोण और विभागीय सशक्तिकरण के तहत यह बड़ा निर्णय लिया गया है। इस फेरबदल को रायपुर पुलिस की कार्यशैली में बदलाव और पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। ट्रांसफर आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे, और संबंधित अधिकारियों को नए स्थान पर जल्द से जल्द योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!