अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड निकला चोर, हफ्तेभर में दूसरी चोरी, सीसीटीवी से हुआ खुलासा…

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल (मेकाहारा) में सुरक्षा व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। 25 जून की रात करीब 12 बजे हुई चोरी की घटना में राजकुमार बोथरा की कॉल मी सर्विस का सिक्योरिटी गार्ड महिला मरीज का पर्स और मोबाइल चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। यह हफ्तेभर में अस्पताल में दूसरी चोरी की वारदात है, जिसने मरीजों और परिजनों में रोष पैदा कर दिया है। घटना के बाद वायरल हुए वीडियो ने अस्पताल प्रशासन पर सवालिया निशान लगा दिया है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एसीआई (हृदय रोग विभाग) के आईसीयू के सामने तैनात गार्ड सोती हुई महिला के पर्स को चुपके से निकाल रहा है। महिला के विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू की, जिसमें गार्ड की संलिप्तता सामने आई। अस्पताल प्रबंधन ने गार्ड से कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने मेकाहारा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों का कहना है कि लगातार चोरियां होने से उनकी सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है।

पिछले हफ्ते भी हुई थी बड़ी चोरी-

इससे पहले हफ्तेभर पहले भी मेकाहारा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई थी। नवापारा, जिला रायगढ़ के निवासी केवल साहू ने मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मौसाजी का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दौरान परिवार के साथ आए केवल का पर्स चोरी हो गया, जिसमें दो मोबाइल और 40 हजार रुपये नगद थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आया है। यह घटना भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सामने आई थी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!