SURAJPUR / PAPPU JAISWAL सूरजपुर 09 अक्टूबर 2024 कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में आज जनपद पंचायत ओडगी के दुरुस्त ग्राम पंचायत अवंतिकापुर एवं कुबेरपुर में ग्रामीण चौपाल आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हितग्राहियों को समय सीमा में आवास पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्धारित समयावधि के पहले प्रधानमंत्री आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। तत्पश्चात ग्राम पंचायत बिहारपुर सेक्टर के 25 ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा तकनीकी सहायकों की बैठक आयोजित की गई, बैठक में स्वीकृत आवास एवम समस्त निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए Post Views: 251 Please Share With Your Friends Also Post navigation कोरिया एसपी के निर्देश पर बदमाशों की पुलिस लाईन में हुई परेड, फिंगरप्रिंट से होगी सख्त निगरानी बाघ और तेंदुए की खाल की तस्करी करने वाला फरार सरगना लकड़ी की तस्करी करते हुए गिरफ्तार