CG : जयमाला के बाद टूट गए दुल्हन के सपने, सात फेरे से पहले ही खत्म हो गया सब कुछ जाने क्या है पूरा माजरा ….

अंबिकापुर : दहेज में नहीं मिली कार तो लौट गई बारात। जी हाँ दहेज में कार मांगने और नहीं मिलने पर बारात लौट जाने का ये मामला अम्बिकापुर का है। जहां कोतवाली ने दूल्हा समेत आधा दर्जन दहेज लोभियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

दरअसल कोरिया जिले के चिरमिरी से आई बारात बिना शादी किए ही वापस लौट गई। बारात इसलिए लौटी की पिता गरीब था और शादी के मंडप में दूल्हे पक्ष के दहेज की मांग को पूरा नहीं कर सका। लड़की पक्ष के लोग मिन्नतें करते रह गए, लेकिन लड़का पक्ष के लोग एक ना सुने और दहेज की फरमाइश पूरा नहीं होने पर बिना शादी किए ही लौट गए । जाते जाते धमकी भी दे गए कि ज्यादा जोर करोगे तो नीला ड्रम याद हैं ना?

2 लाख रुपए, सोने का चेन, अंगूठी और फोर व्हीलर गाड़ी की मांग

मामला बीते 8 मई की रात का है, आठ मई की रात अंबिकापुर की रहने वाली भारती और कोरिया जिले के चिरमिरी के रहने वाले रवि की शादी होने वाली थी। घर वाले सब खुश थे, नमनाकला बारात भी पहुंची, खुशी खुशी वरमाला कार्यक्रम हुआ, जिसके बाद सब खत्म हो गया। अचानक लड़की के पिता से लड़के वाले दहेज में 2 लाख रुपए, सोने का चेन, अंगूठी और फोर व्हीलर गाड़ी की मांग कर दी। बोले मांग नहीं पूरा किए तो शादी कैंसिल हो जायेगी। दूल्हा SECL में सरकारी नौकरी करता है।

दुल्हन के साथ पूरा परिवार सदमे में

पिता मिन्नतें करता रह गया लेकिन दहेज के लोभियों ने एक ना सुनी और दहेज नहीं दे पाने पर बारात लेकर वापस लौट गए। जिसके बाद से दुल्हन के साथ पूरा परिवार सदमे में है। न्याय चाहता है, लड़की पक्ष ने दहेज लोभियों के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत की है। वहीं पुलिस अब पूरे मामले में जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है।

बहरहाल आज के समय में ऐसे दहेज लोभी समाज में मौजूद हैं, जिनको वधु के रूप में लक्ष्मी नहीं बल्कि धन लक्ष्मी चाहिए भले ही किसी भी हद तक जाना पड़ जाए। लड़की पक्ष के शिकायत के बाद अब देखना होगा कि पुलिस दहेज लोभियों पर किस तरह की कार्यवाही करती है। अमोलक सिंह ढिल्लो, एएसपी सरगुजा ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!