Live Suicide Video : सुसाइड से पहले मां को किया वीडियो कॉल, फिर आंखों के सामने ही फंदे पर लटका, इस वजह से मौत को लगाया गले जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में बलदेव नगर निवासी मुजाहिद ने शुक्रवार मुंबई में अपने घर से मां को वीडियो कॉल कर उसकी आँखों के सामने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर हर कोई हैरत में है कि आखिर उसने ऐसा कैसे कर दिया, जबकि वीडियो काल में माँ लगातार उससे मिन्नते कर रही। पैसे की व्यवस्था करने की बात कह रही, लेकिन युवक ने माँ की एक नहीं सुनी और फंदे पर लटक कर अपनी अपनी जान दे दी। बताया जा रहा कि युवक आर्थिक रुप से परेशान था, इसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम मुजाहिद बताया जा रहा है। यह जोधपुर के मसूरिया बलदेवनगर गली नंबर 10 का निवासी था। फिलहाल यह मुंबई में रह रहा था और कल मुंबई से माँ को वीडियो कॉल करके जान दे दी। घटना के बाद परिजन शव लेने के लिए मुंबई के लिए रवाना हुए हैं। Post Views: 228 Please Share With Your Friends Also Post navigation ‘ये मेरा भाई नहीं पति है’ …. बेटी के वीडियो देख परिजनों के उड़े होश, घर से भागकर मंदिर में दोनों ने रचाई थी शादी ‘पति को कैसे रास्ते से हटाया जाए?’ किराएदार आशिक के लिए पत्नी ने यूट्यूब पर किया सर्च, अब ऐसी हालत में है पति