समस्याओ का लिया संज्ञान लोगों को उम्मीद अब होगा गाँव का विकास लखनपुर / दिनेश बारी 08/10/2024 सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर ने मंगलवार को लखनपुर विकासखंड के पहुंचविहीन ग्राम घटोन का दौरा किया। वे नदी पार कर लगभग 8 किलोमीटर उबड़-खाबड़ रास्ते से पैदल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, अतिरिक्त कक्ष, कुएं का निर्माण, सोलर पंप लगाकर पानी सप्लाई, झूला घर और आंगनबाड़ी भवन में टाइल्स निर्माण जैसी कई मांगें रखीं। कलेक्टर ने त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरे के दौरान कलेक्टर को चलते समय चोट भी आई, स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरंत उपचार किया। यह दौरा इस वजह से भी महत्वपूर्ण था कि हाल ही में घटोन निवासी इसपाल तिग्गा की अस्पताल में मौत हो गई थी। उनके शव को कांधे पर उठाकर उबड़-खाबड़ रास्ते से पैदल लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद कलेक्टर ने स्थिति का जायजा लेने का निर्णय लिया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, तहसीलदार और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति गंभीरता दिखाई और उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया। Post Views: 534 Please Share With Your Friends Also Post navigation मानसिक एवं शारीरिक मजबूती हेतु योगासन, प्राणायाम, ध्यान सत्र का कोरिया पुलिस द्वारा आयोजन श्रीमद् भागवत कथा से मंगलसूत्र और चैन चोरी के मामले में 9 आरोपियों को लखनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार