BSF जवान ने साथी पर ही बरसाईं गोलियां, एक के बाद एक किए 13 राउंड फायर, मौके पर मौत…

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के संवेदनशील मुर्शिदाबाद इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक बीएसएफ जवान को उसके सहकर्मी ने ही गोली मार दी। दोनों जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया है कि जवान ने अपने साथी पर ही गोलियां बरसा दीं। घटना में बीएसएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर बीएसएफ के अन्य अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंची। बंगाल के मुर्शिदाबाद में तैनात 19वीं बटालियन के BSF जवान एसके मिश्रा ने अपने साथी से किसी बात को लेकर हुए विवाद में अपना आपा खो दिया और एक के बाद एक 13 राउंड फायर कर दिया।आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल बीएसएफ ने मृत जवान के नाम की पुष्टि नहीं की है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!