प्राथमिक से लेकर मेडिकल कॉलेज तक का सफर; भाई-बहन करेंगे एक साथ एमबीबीएस लखनपुर / दिनेश बारी 07/10/2024 नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 07 के निवासी हाजी हकीकत उल्लाह की सुपुत्री रोकइया बानो ने नीट परीक्षा में 611अंक प्राप्त करके पूरे नगर पंचायत का नाम रोशन किया है। रोकइया शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं।बचपन से उनकी डॉक्टर बनने की इच्छा थी, और कठिन मेहनत से पढ़ाई करके उन्होंने अपने सपने को पूरा किया काउंसलिंग के दौरान उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला है। रोकइया अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देती हैं। दो वर्ष पूर्व उनके बड़े भाई ने भी नीट परीक्षा पास कर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। अब दोनों भाई-बहन एक साथ अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगे। रोकइया बानो की कहानी निश्चित रूप से बहुतों को प्रेरित करेगी। Post Views: 296 Please Share With Your Friends Also Post navigation विधायक राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास मेला के अंतर्गत भूमि पूजन एवं गृह प्रवेश में लिया भाग जमीन विवाद में पिता को दांत से काटने वाले पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार