दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत बेलदगी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से हुई दुर्घटना, लापरवाह चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश लखनपुर। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन, शव वाहन और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार 12 जून की दोपहर लगभग 3:30 बजे तीन लोग हीरो एचएफ डीलक्स (क्रमांक CG 15 DA 1686) बाइक में सवार होकर लखनपुर से ग्राम तुनगुरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों व्यक्ति सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर व शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है: विजय यादव, पिता: स्व. दीप नारायण यादसतनारायण, पिता: कवल साय, उम्र: 65 वर्ष, निवासी ग्राम तुनगुरी, थाना दारिमा संजय, पिता: रतिराम, उम्र: 22 वर्ष, निवासी ग्राम पेंडरखी, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर घटना के बाद तीनों शवों को डायल 112 और पुलिस टीम की सहायता से लखनपुर अस्पताल भेजा गया, जहां शवों को मर्च्युरी में रखा गया है। फिलहाल लखनपुर पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। Post Views: 310 Please Share With Your Friends Also Post navigation पड़ोसी की पत्नी, मां और जीजा से गाली-गलौच मामले में विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ FIR दर्ज CG News: सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम: अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर