CG DSP Pramoshan : लंबे इंतजार के बाद निरीक्षक बने DSP, गृह विभाग ने प्रमोशन आदेश किया जारी

DSP Promotion : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार निरीक्षकों का प्रमोशन आदेश जारी कर दिया गया है। निरीक्षक, कंपनी कमांडर, सहित निरीक्षक संवर्ग के अलग-अलग पदों के अफसरों का प्रमोशन आदेश जारी किया गया है। सभी को डीएसपी और डीएसपी संवर्ग के अलग-अलग पदों केलिए पदोन्नत किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वार जारी आदेश के तहत राज्य शासन की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कुल 59 निरीक्षक, कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर, रेडियो निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं वरिष्ठ रिपोर्टर संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) तथा समकक्ष पदों पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में विभिन्न संवर्गों के अधिकारी शामिल हैं।

उप पुलिस अधीक्षक के पद पर 46 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें सुरेश कुमार भगत, ओम प्रकाश कुजूर, तुल सिंह पटटावी, नोहरलाल मण्डावी, यशकरण द्वीप ध्रुव, शशिकला (मरकाम) उईके, सुशील मलिक, कमलेश्वर कुमार भगत, कुंज बिहारी नागे, बृजेश कुमार तिवारी, रमाकान्त साहू, चंद्रशेखर ध्रुव, एम्ब्रोस कुजूर, इन्द्रभूषण सिंह, विपिन रंगारी, चुन्नू तिग्गा, हरिबिंदर सिंह, रीना नीलम कुजूर, क्रिसेंसिया तिर्की, लता चौरे, प्रमोद कुमार किस्पोट्टा, गोपाल सिंह ध्रुवे, गंगा ध्रुवे,

सत्यपा तारम (भुआर्य), मीना चौधरी, स्वाती मिश्रा, कुमारी चंद्राकर, मंजूलता राठौर, श्रुति चक्रवर्ती, संतोषी ग्रेस, आशा (लकड़ा) तिर्की, बैजंतीमाला तिग्गा, किरण गुप्ता, रोशनी वासनिक (कुजूर), उषा सौंधिया, विवेक शर्मा, नरेश कुमार पटेल, नवी मोनिका शर्मा (पाण्डेय), माया शर्मा, ममता शर्मा (अली), सत्यकला रामटेके, योगिताबाली खापर्डे, प्रमिला मण्डावी, कविता ध्रुवे, भारती मरकाम (शोरी) और लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, सहायक सेनानी के पद पर 7 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें रुस्तम सारंग, नरेश कुमार नेहरु, टेलेस्फोर मिंज, याद राम बघेल, विकास कुजूर, मनोज कुमार गुप्त और नीलककिशोर अवस्थी के नाम सम्मिलित हैं।

उप पुलिस अधीक्षक (अंगुल चिन्ह) संवर्ग में 3 अधिकारियों को पदोन्नति मिली है, जिनमें अजय कुमार साहू, राकेश कुमार नरवरे और विद्या जौहर शामिल हैं। उप पुलिस अधीक्षक (रक्षित) के पद पर सीमा अहिरवार (भास्कर) को पदोन्नत किया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा)के पद पर अनिल कुमार कश्यप को पदोन्नति दी गई है, वहीं, उप पुलिस अधीक्षक एम (वरिष्ठ रिपोर्टर) के पद पर संजय कुमार शुक्ला को पदोन्नत किया गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!