हरियाणा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महिला ने अपने पति की धारदार हथियार से सीने से लेकर प्राइवेट पार्ट तक एक फीट से ज्यादा लंबा कट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। महिला यही नही रुकी और पति आंतें निकालकर प्लास्टिक की बोरी में भरकर रख दीं। उसी वक़्त अचानक मकान को देखकर महिला घबरा गई और छत से नीचे कूद गई। गिरने से वह घायल हो गई। पुलिस टीम को मौके से छोटे-बड़े तीन चाकू मिले हैं। पोस्टमॉर्टम में यह भी सामने आया कि मृतक के शरीर में करीब आधा लीवर और दाईं किडनी गायब थी। पुलिस अब हत्या की वजह के साथ शरीर से अंग गायब होने के मामले की भी जांच कर रही है। यह बात भी सामने आई है कि महिला झाड़-फूंक करती थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव निवासी राजेश (40) के रूप में हुई है। वह पिछले एक साल से कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास मकान में पत्नी विमला देवी के साथ किराए पर रहता था। वह पिहोवा रोड स्थित पीबी आरओ वाटर ट्रेडिंग कंपनी में वाटर सप्लाई का काम करता था। मकान मालिक के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों की शादी को कई साल हो चुके थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। हालांकि हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। Post Views: 22 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर होटल में प्रेमिका की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने फल काटने वाले चाकू से किया हमला; खुद भी जान देने की कोशिश बांग्लादेश में एक ही हिंदू परिवार के 4 सदस्यों की हत्या, घर के अलग अलग हिस्से से मिला शव