राजा की सोनम निकली बेवफा : हनीमून के बहाने ले आई मेघालय, किलर हायर कर करा दी पति की हत्या, यूपी में किया सरेंडर

राजा की सोनम बेवफा निकली, हनीमून के बहाने ले आई मेघालय, किलर हायर कर करा दी पति की हत्या, यूपी में किया सरेंडर

इंदौर/गाजीपुर : इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पत्नी सोनम रघुवंशी अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिराफ्तार किया गया है। सोनम के अलावा तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें किइंदौर के राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम रघुवंशी से हुए थी। दोनों मनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। यहां शादी शुदा जोड़ा अचानक गायब हो गया था। इसके बाद राजा रघुवंशी का शव पहाड़ी के नीचे मिला था। वहीं सोनम लापता थी। मेघालय पुलिस 18 दिन से लगातार सोनम की तलाश में जुटी थी।

सोनम ने ही करवाई पति की हत्या

मेघालय के डीजीपी आई नोंग्रांग ने जांच के बाद बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या के लिए किलर हायर किए गए थे। पुलिस को शक है कि इसमें सोनम का हाथ हो सकता है। डीजीपी नोंग्रांग ने सोनम की गिरफ्तारी के बाद कहा कि एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य लोगों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा। उन्होंने आगे कहा कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को उम्मीद है कि सोनम की गिरफ्तारी के बाद ये पता चल पाएगा कि मेघालय में दोनों के साथ क्या हुआ था।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!