नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका, इजरायल व ईरान के बीच चल रहे हालातों का असर अब हवाई उड़ानों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। इसी के चलते संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एयरपोर्ट अधिकारियों ने उड़ानों के संचालन को सीमित करने के निर्देश जारी किए हैं। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने रविवार को दुबई और अबू धाबी जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी हैं

इंडिगो (IndiGo) ने बदला फ्लाइट शेड्यूल

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने जानकारी दी है कि दुबई के लिए जाने वाली और वहां से आने वाली कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं. एयरलाइन ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर बताया कि मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति के कारण दुबई में एयरस्पेस को लेकर पाबंदियां बढ़ गई हैं. इंडिगो ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले वे कंपनी की वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें. एयरलाइन का कहना है कि वे लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि जल्द से जल्द उड़ानों को सामान्य किया जा सके.

Air India की कई उड़ानें रद्द

एअर इंडिया के मुताबिक, दिल्ली–दुबई रूट पर केवल एक वापसी उड़ान संचालित होगी। दुबई के लिए निर्धारित 5 में से 4 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी दिल्ली–दुबई के लिए केवल एक वापसी उड़ान चलाने का फैसला किया है, जबकि निर्धारित 6 में से 5 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा आबू धाबी के लिए उस दिन की सभी पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

यात्रियों के लिए राहत का विकल्प

एयरलाइंस ने उन यात्रियों के लिए विकल्प दिया है जिनकी फ्लाइट्स रद्द हुई हैं. यात्री अपनी यात्रा को भविष्य की किसी तारीख के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के री-बुक कर सकते हैं. इसके अलावा, जो यात्री यात्रा नहीं करना चाहते, वे अपना पूरा रिफंड भी ले सकते हैं.।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!