नई दिल्ली। शरीर को सेहतमंद और तंदरुस्त रखने के लिए कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है, जिसे हम अपनी डाइट से पूरा करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसे कौन-कौन से विटामिन्स हैं जिनके बिना शरीर कई महत्वपूर्ण फंक्शंस नहीं कर सकता। आइए जानते हैं, उन 5 जरूरी विटामिन्स के प्रमुख स्रोतों, जरूरतों और इनके ओवरडोज से होने वाले नुकसानों के बारे में। महिलाओं को चाहिए ज्यादा मात्राविटामिन्स को वॉटर सॉल्यूबल या फैट सॉल्यूबल की कैटेगरी में बांटा गया है। 50-70 साल की उम्र के पुरुषों को जहां हर दिन 1,000 मिग्रा. की जरूरत होती है, वहीं इसी उम्र की महिलाओं को 1200 मिग्रा. की। न होने दें इन पांच विटामिन्स की कमीआयरन: इम्युन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। यह कई सारे एंजाइम्स एक प्रमुख तत्व है और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसके प्रमुख स्रोतों में शामिल है टूना मछली, ऑयस्टर, दालें, बीन्स और काजू। इसके ओवरडोज से कब्ज की समस्या हो सकती है और कई अंगों के डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। जिंक: यह भी शरीर के इम्युन सिस्टम के लिए बेहद जरूरी है और कई सारे एंजाइम्स का अहम हिस्सा भी। दूध, बेक्ड बीन्स और काबुली चना इसके प्रमुख स्रोत हैं। शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाने से कॉपर की कमी हो सकती है। विटामिन ए: हेल्दी स्किन, आंखों और म्युकस में ब्रेन के लिए बेहद जरूरी विटामिन हैं। गाजर, कद्दू, पालक, शकरकंद और कॉड लिवर ऑयल विटामिन ए के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इसकी ज्यादा मात्रा आपकी स्किन और हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। विटामिन सी: कनेक्टिव टिशूज, हड्डियों, टेंडन और लिगामेंट्स के लिए विटामिन-सी बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। संतरा, ग्रेपफ्रूट और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों और ब्रोकली व टमाटर जैसी सब्जियों में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है। इसकी मात्रा बढ़ने से कैल्शियम ऑक्सीलेट किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। कैल्शियम: धड़कनों को सामान्य बनाए रखने, नर्व्स और मसल्स के सामान्य फंक्शंस के लिए कैल्शियम अहम होता है। साथ ही यह हड्डियों के लिए बिल्डिंग ब्लॉक की तरह काम करता है। दूध, चीज़, दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स, ब्रोकली जैसी सब्जी इसके अच्छे स्रोत हैं। इसकी मात्रा ज्यादा हो जाने की स्थिति में किडनी सही तरीके से काम नहीं करती और कई सारे मिनरल्स को अब्जॉर्ब करने में परेशानी हो सकती है। Post Views: 30 Please Share With Your Friends Also Post navigation पार्लर के बजाय किचन पर दें ध्यान, इन 5 नेचुरल जूस से चेहरे पर आएगा गजब का निखार