रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान की मिठास पर सियासत की कड़वाहट हावी हो गई है। भाजपा ने एक पोस्टर जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार को मिले भुगतान को सार्वजनिक किया, जिसके बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। दीपक बैज के एक सवाल ने भाजपा के भीतर भी हलचल मचा दी है- क्या भाजपा के नेता धान नहीं बेचते? भाजपा ने सोशल मीडिया में पोस्टर किया जारी। पोस्टर में EX CM भूपेश बघेल और परिवार के सदस्यों को धान खरीदी में हुए भुगतान को दर्शाया गया जिसे लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा- इससे ज़्यादा स्तरहीन क्या हो सकता है हमारे नेता अगर किसान हैं धान की फसल कर रहे हैं तो जाहिर से बात हैं धान बेचेंगे क्या भाजपा ने खैरात में उन्हें भुगतान किया हैं जो पोस्टर जारी कर रहे हैं। ये मेहनत की कमाई हैं। क्या सिर्फ कांग्रेस के नेताओं ने धान बेचा हैं? भाजपा नेता ने धान नहीं बेचा क्या ? भाजपा के बड़े नेताओं का भी लिस्ट जारी की जाएँ किसने कितना धान बेचा? Post Views: 21 Please Share With Your Friends Also Post navigation कार की बैक लाइट और दरवाजों में छिपा था मौत का सामान: देख पुलिस भी रह गई दंग, 17 लाख का माल जब्त सरगुजा से होगा कांग्रेस का राज्यसभा सांसद उम्मीदवार? नामांकन से दो दिन पहले आई बड़ी जानकारी, सिंहदेव के गढ़ से किसका नाम