रायपुर। रायपुर में एक युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रूपये मांगने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि ब्लैकमेल करने वाले आरोपी ने युवती की मां को बीच सड़क पर रोककर न केवल धमकी दी, बल्कि पैसे नहीं देने पर पति की हत्या करने के साथ ही बेटी को उठवा लेने तक की धमकी दे दी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करायी है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि टैगोर नगर क्षेत्र के निजी अपार्टमेंट में रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में उसने बताया कि 5 मार्च की रात 10 बजे के लगभग वह पुजारी पार्क के पीछे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गई थी। इसी दौरान बैजनाथपारा में रहने वाला हार्दिक जैन नामक युवक वहां पहुंचा और उसे धमकाने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि हार्दिक जैन ने महिला की बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो उसके पास होने की बात कहते हुए 5 लाख रुपए की डिमांड की। साथ ही पैसे नहीं देने पर फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे दी।आरोपी के इस धमकी से महिला घबरा गईं। उन्होंने उससे जब सवाल किया, तो मौके पर मौजूद लोग इकट्ठा होने लगे। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद दूसरे दिन 6 मार्च को दोपहर के वक्त आरोपी ने दोबारा उनके मोबाइल पर फोन कर धमकी दी। आरोपी ने इस बार पैसे नहीं देने पर उनके पति को चाकू मारने और बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी गयी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि लगातार मिल रही धमकियों से महिला का परिवार दहशत में है। कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गयी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। Post Views: 37 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिलासपुर हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू परंपरा मानने वाले आदिवासी भी कानून के दायरे में.. भारत ने रचा इतिहास: तीसरी बार जीता ICC Men’s T20 World Cup, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई खुशी