सक्ती। जिले के बंदोरा गांव से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने ईंट और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान राहुल गबेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक के सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को इतनी निर्ममता से अंजाम दिया गया था कि घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। वहीं एडिशनल एसपी और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल, पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। Post Views: 33 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग : CM विष्णु देव साय की बड़ी बैठक, पेट्रोल-डीजल और LPG उपलब्धता पर समीक्षा ACB में पदस्थ हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR के आदेश, महिला के साथ गंदे व्यवहार पर कोर्ट का सख्त रुख, जानें पूरा मामला…