IPS Ratanlal Dangi Suspend: IPS रतनलाल डांगी को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। महिला के साथ कथित अश्लील चैट वायरल होने के मामले में राज्य सरकार ने ये कार्रवाई की है।आदेश में कहा गया है कि अधिकारी ने अपने पद के अनुरूप आचरण नहीं किया और गरिमापूर्ण पद पर रहते हुए नैतिकता के प्रतिकूल व्यवहार किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और स्थापित सामाजिक व सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन किया।यह कृत्य अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के नियम 3(1-क) (i), नियम 2(ख) (vii) और नियम 17-क (दो) का उल्लंघन माना गया है। महिला के साथ रतनलाल डांगी की कथित अशोभनीय चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। मामला सामने आने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया और प्रारंभिक जांच में आचरण नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले।राज्य सरकार ने प्रथम दृष्टया आरोपों को सही मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है। Post Views: 18 Please Share With Your Friends Also Post navigation गैस आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सख्ती, एलपीजी पर सीमा तय, नए दिशा-निर्देश जारी