रायगढ़। जिले में शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने लंबे समय तक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को सरगुजा से गिरफ्तार कर लिया है।

मामला महिला थाना इलाके का है। 45 वर्षीय पीड़िता ने 8 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि, वह साल 2019 से घरेलू विवाद के चलते पति से अलग होकर बच्चों के साथ रह रही है। इसी दौरान झारखंड के ग्राम लामारी कला निवासी धर्मेन्द्र पासवान (28) का उसके घर आना-जाना था। आरोपी ने सहारा देने और शादी करने का झांसा देकर महिला का भरोसा जीता और उसके साथ संबंध बनाए।

पीड़िता के अनुसार, साल 2022 में आरोपी उसे रायगढ़ स्थित अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उसने पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। जनवरी 2026 में भी आरोपी ने रायगढ़ लौटने के बाद महिला को अपने मकान में बुलाकर संबंध बनाए।

जान से मारने दी धमकी

जब महिला ने शादी की बात कही, तो आरोपी मुकर गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 और 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान आरोपी के सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!