माँ दुर्गा के दर्शन कर लौटी नवविवाहिता का फांसी पर झूलता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस जांजगीर-चांपा। नवरात्र के बीच जांजगीर-चांपा जिले के खोकसा गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मायके आई नवविवाहिता नम्रता सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुपट्टे से लगाई फांसी जानकारी के मुताबिक, रात करीब साढ़े एक बजे पति-पत्नी नैला दुर्गा उत्सव देखकर लौटे थे। इसके बाद सभी लोग सो गए। देर रात घरवालों ने देखा कि नम्रता कहीं गायब है। काफी तलाश के बाद पता चला कि वह पास ही बंद पड़े रामरतन साहू के मकान में चली गई थी। छत के रास्ते अंदर पहुंचकर कमरे का शटर खोला और दुपट्टे से फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Post Views: 108 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG CRIME: तंत्र – मंत्र के चक्कर में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार… बदमाशों की हैवानियत! थाने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने वापस लौटाया, एसपी से शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस