दिल्ली। सुन्दर और जवां दिखना कौन नहीं चाहता हैं। लेकिन बढ़ती उम्र में झुर्रियां, ढीली त्वचा, बालों का झड़ना और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ लोग 70–80 साल की उम्र में भी यंग नजर आते हैं? वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जो 40 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते ही थकान और उम्र का असर दिखने लगते हैं। आखिर ऐसा फर्क क्यों होता है? जानिए

लंबी उम्र और जवानी का राज़: ये 10 फूड्स बढ़ाते हैं उम्र और सेहत
वैज्ञानिकों की रिसर्च बताती है कि सही खान-पान से न सिर्फ बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि उम्र बढ़ने की रफ्तार को भी धीमा किया जा सकता है। ब्लू ज़ोन में रहने वाले लोगों की डाइट को देखकर विशेषज्ञों ने ऐसे 10 फूड्स चुने हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और जवानी को लंबे समय तक बनाए रखते हैं।

ब्लूबेरी
एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर ब्लूबेरी फ्री रेडिकल्स से लड़ती है, सूजन घटाती है और दिमाग की सेहत सुधारती है। हफ्ते में 1–2 बार सेवन भी याददाश्त और हेल्दी एजिंग में मदद करता है।

अखरोट
अखरोट ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये दिल-दिमाग को स्वस्थ रखते हैं, कोलेस्ट्रॉल घटाते हैं और सूजन कम कर लंबी, हेल्दी ज़िंदगी में मदद करते हैं।

ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज़्म सुधारते हैं, दिल की सेहत बेहतर बनाते हैं और दिमागी क्षमता बढ़ाते हैं। रोज़ाना सेवन हेल्दी एजिंग और बीमारियों से बचाव में मदद करता है।

पालक
पालक विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है। यह दिल और हड्डियों को मजबूत करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। सर्दियों में आसानी से और सस्ती मिलने वाली पालक को हफ्ते में 3–4 बार जरूर खाना चाहिए।

सैल्मन मछलियां
सैल्मन ओमेगा-3 और प्रोटीन से भरपूर है, दिल, दिमाग और जोड़ों को स्वस्थ रखता है और हेल्दी एजिंग में मदद करता है।

एवोकाडो
एवोकाडो हेल्दी फैट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है, दिल, पाचन और त्वचा को स्वस्थ रखता है और लंबी उम्र में मदद करता है।

टमाटर
टमाटर लाइकोपीन और विटामिन्स से भरपूर है, दिल और कैंसर से बचाव करता है, त्वचा सुधारता है और उम्र बढ़ने के असर को धीमा करता है।

ओट्स
ओट्स फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये पाचन सुधारते हैं, कोलेस्ट्रॉल घटाते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं। रोज़ एक कटोरी ओट्स खाने से दिल की सेहत मजबूत होती है और लंबे समय तक फिटनेस बनी रहती है।

लहसुन
लहसुन में मौजूद एलिसिन एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी मजबूत करता है, ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है और हृदय रोगों के खतरे को घटाता है। रोज़ाना किसी न किसी रूप में लहसुन जरूर खाना चाहिए।

डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत सुधारते हैं, ब्लड फ्लो बेहतर करते हैं और दिमाग की सुरक्षा करते हैं। सीमित मात्रा में सेवन करने से तनाव और सूजन कम होती है, जिससे यह स्वादिष्ट तरीके से लंबी उम्र को सपोर्ट करती है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!