सरगुजा। छत्तीसगढ़ में दृश्यम फिल्म जैसे हत्याकांड का मामला सामने आया है। अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम भगवान पुर में मामूली विवाद पर दोस्त ने ही अपने दोस्त की हत्या कर दी और लाश को अपने घर पर ही दफना दिया था। दरअसल मृतक युवक 25 मार्च की रात आरोपी मिथलेश कुजूर के घर पर पहुंच साथ में शराब पीने की बात कहने लगा जिस पर आरोपी ने मना कर दिया। इसी बात पर आपस में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथपाई होने लगी जिससे आरोपी का मोबाइल गिर कर टूट गया।

इसी बात को लेकर मिथलेश कुजूर ने लाठी और डंडे से मृतक युवक की पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी ने घर के भीतर ही लाश को गड्ढा खोदकर दफना दिया था। हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर में ताला लगाकर फरार हो गया था। जिसके बाद आत्मज्ञानी से परेशान हो कर गांधीनगर थाना पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक की टीम के साथ आरोपी के निशानडेही पर घटनास्थल से शव को बरामद किया गया और आरोपी मिथलेश कुजूर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!