मुंबई। मुम्बई के अंधेरी ईस्ट में एक होटल के अंदर चुपचाप इंटरनेशनल सेक्स रैकेट चल रहा था। लेकिन इस बार खेल ज्यादा दिन नहीं चला। मुंबई पुलिस ने छापा मारकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया।

मामला एके रोड स्थित होटल विला पैलेस का है। गोपनीय सूचना मिलने के बाद सांताक्रूज पुलिस ने रेड डाली। अंदर जो मिला, उसने सबको चौंका दिया। युगांडा की 30 और 36 साल की दो महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर भारत लाया गया था और होटल में ही जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था।

जांच में सामने आया कि केन्याई नागरिक जैस्मिन इस पूरे रैकेट की अहम कड़ी थी। वही महिलाओं को मुंबई लाई, ठहराया और ग्राहकों का इंतजाम करती थी। दोनों महिलाओं की आवाजाही पर सख्त नजर रखी जाती थी।

पुलिस ने होटल मैनेजर और तीन स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया है। होटल मालिक अक्षय शेडगे और जैस्मिन फरार हैं। होटल ने विदेशी मेहमानों का रिकॉर्ड तक सही से नहीं रखा, न ही अनिवार्य सी-फॉर्म जमा किया। रजिस्टर में महिलाओं का नाम तक दर्ज नहीं था, जिससे साजिश और सबूत छिपाने का शक गहरा गया।

सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं और पुलिस को शक है कि यह मामला सिर्फ एक होटल तक सीमित नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। आगे और खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!