प्रेमी ने प्यार का झांसा देकर किया प्रेग्नेंट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार….

कोरबा। कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक शोषण कर उसे प्रेग्नेंट कर दिया। पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचने पर नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी हुई। चिंताजनक हालत में प्रसव के दौरान नाबालिग ने मृत नवजात का जन्म दिया। इस घटना का खुलासा होेने पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना लेमरू थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात वनांचल क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग को अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। पूरी रात दर्द से परेशान रहने के बाद सोमवार सुबह परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण किया, तो नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। पूछताछ में नाबालिग ने डाक्टरों को बताया कि उसने दो दिन पहले दर्द निवारक दवा खाई थी। इसके बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तत्काल नाबालिग का प्रसव कराया, जिसमें मृत नवजात का जन्म हुआ। समय पर इलाज मिलने से नाबालिग की जान बचा ली गई। उधर घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने शून्य में मामला कायम कर डायरी लेमरू थाना भेज दिया। लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि गांव में ही रहने वाले सुरेश कुमार नामक युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उससे संबंध बनाया था। जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गयी। इस घटना पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!