अंबिकापुर : निगम के गंगाजल से शुद्धिकरण के विवादों के बीच नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों ने सीएम विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर सीएम ने सभी पार्षदों और मेयर को बधाई दी। शुद्धिकरण विवाद को लेकर उन्होंने कहा की किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले इष्ट देव की पूजा की जाती है। हिंदू रीति रिवाज में काम की शुरुआत गंगाजल से शुद्धिकरण कर किया जाता है। इसे विवाद का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। सीएम ने कहा कि मैं मेयर मंजूषा भगत और सभी निर्वाचित पार्षदों को बधाई देता हूं। जनता ने हमारी सरकार पर विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री होने के नाते जनता को भरोसा दिलाता हूं कि मेयर और पार्षद जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर नगर निगम का विकास हमारी सरकार करेगी कांग्रेस पर सीएम ने साधा निशाना इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीते 5 सालों में अंबिकापुर का विकास नही किया। जनता के विश्वास पर कांग्रेस खरा नहीं उतरी, इसलिए कांग्रेस अपनी जगह पर पहुंच गई है। गंगाजल से शुद्धिकरण बयान पर कही ये बात सीएम ने नवनिर्वाचित मेयर मंजूषा भगत के निगम के गंगाजल से शुद्धिकरण विवाद को लेकर कहा कि गंगाजल को लेकर विवाद की स्थिति नही बननी चाहिए। सभी को पता नये काम के शुरुआत से पहले गृह प्रवेश करते हैं। ईष्ट देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित करते हैं। हिंदुओं के रीति रिवाज में है कोई भी शुभ काम करने से पहले गंगाजल से शुद्धिकरण करना मान्यता है। शपथ ग्रहण समारोह में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया, अखिलेश सोनी समेत काफी संख्या में भाजपा व कांग्रेस के नेता उपस्थित थे। Post Views: 396 Please Share With Your Friends Also Post navigation दोपहिया वाहन चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस कों मिली बड़ी सफलता : आरोपी के कब्जे से दो बाइक को भी किया बरामद…. CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ बदले गए कई थानों के टीआई, जानें अब किसे-कहां मिली जिम्मेदारी