CG Weather Update : रायपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश, इन 33 जिलों में किया अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। बारिश ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी है और नदी-नाले अब उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश जा चेतावनी जारी किया है।

प्रदेश के 33 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसमें 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी क्षेत्रों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!