CG Weather Update : रायपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश, इन 33 जिलों में किया अलर्ट जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। बारिश ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी है और नदी-नाले अब उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश जा चेतावनी जारी किया है। प्रदेश के 33 जिलों में अलर्ट जारी मौसम विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसमें 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी क्षेत्रों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती हैं। Post Views: 215 Please Share With Your Friends Also Post navigation पी एम श्री स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नव प्रवेशी बच्चों का मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव CG News : पंडरिया में विकास की नई उड़ान, सीएम साय ने की उप तहसील, नालंदा परिसर, महाविद्यालय और 8 निःशुल्क बसों की सौगात