CG: 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, खेत में अकेला देख दरिंदे ने मिटाई हवस की प्यास

कोरबा : – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने बुजर्ग महिला से पहले मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। आरोपी की पहचान बरपाली गाँव के रहने वाले यशवंत मिरी के रूप में हुई है। 65 साल की पीड़ित बुजुर्ग महिला भी उसी गाँव की रहने वाली है। आरोपी यशवंत मिरी ने महिला को सुनसान जगह का फायदा उठाकर वहाँ उसके साथ मारपीट की। फिर उसके साथ दरिंदगी की।

आरोपी ने मारपीट कर की दरिंदगी

जानकारी के मुताबिक़, बुजुर्ग महिला सुबह अपने खेत गयी हुई थी। खेत में उस वक्त कोई नहीं था। वह पूरी तरह सुनसान था। इसी बीच आरोपी यशवंत मिरी उसके पास आया और सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसके साथ मारपीट की। मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला चीखने चिल्लाने लागी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले

लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। वहीँ, ग्रामीणों ने बरपाली बस स्टैंड से आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!