CG NEWS: जमीन दुरुस्तीकरण के नाम पर वसूल! रिश्वतखोर बाबू का वीडियो हुआ वायरल

CG NEWS: जमीन दुरुस्तीकरण के नाम पर वसूल! रिश्वतखोर बाबू का वीडियो हुआ वायरल

कांकेर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक पुरुषोत्तम गौतम का एक और रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ज़मीन दुरुस्तीकरण के नाम पर अवैध रूप से रुपए लेते हुए बनाया गया है।

खास बात ये है कि कुछ महीने पहले भी एसीबी (भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो) ने इसी बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। तब बाबू को जेल भेजा गया था, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद भी इसकी हरकतें नहीं बदलीं।

वीडियो वायरल:
इस नए वायरल वीडियो में पुरुषोत्तम गौतम एक व्यक्ति से ज़मीन के कागज सुधारने के एवज में खुलेआम रुपए लेते दिखाई दे रहा है। इसके बाद से तहसील कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

जांच की मांग:
वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल इस बाबू को सस्पेंड कर दोबारा कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुराना रिकॉर्ड:
गौरतलब है कि पुरुषोत्तम गौतम का नाम पहले भी कई भ्रष्टाचार मामलों में सामने आ चुका है। एसीबी की कार्रवाई के बाद भी इस लिपिक पर कोई ठोस कार्रवाई न होना, सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!